लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: आदित्य ठाकरे ने वर्ली से दर्ज की जोरदार जीत, मजबूत होगा सीएम पद के लिए 'दावा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 15:30 IST

Aaditya thackeray: युवा शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल करते हुए चुनावी राजनीति में दमदार डेब्यू किया है,

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली से दर्ज की जोरदार जीतआदित्य ठाकरे को शिवसेना सीएम पद के चेहरे के तौर पर पेश कर रही है

शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में वर्ली विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल करते हुए अपना शानदार चुनावी डेब्यू किया। इस सीट से एमएनस प्रमुख और आदित्य के चाचा राज ठाकरे ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

आदित्य ने गुरुवार को घोषित नतीजों में एनसीपी के सुरेश माने को मात दी। आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं और इस तरह ठाकरे परिवार को अपना पहला विधायक मिल गया है।

29 वर्षीय आदित्य ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते और वर्तमान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना प्रमुख हैं। इन विधानसभा चुनावी समर में उतरते हुए उन्होंने चुनाव न लड़ने की ठाकरे परिवार की लगभग छह दशक पुरानी परंपरा को बदल दिया।

आदित्य ठाकरे को सीएम चेहरे के तौर पर पेश कर रही है शिवसेना 

युवा सेना प्रमुख आदित्य को शिवसेना अपने सीएम पद के चेहरे के तौर पर पेश करती रही है, हालांकि बीजपी शिवसेना को सिर्फ उपमुख्यमंत्री पद देने को तैयार है। 

लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के अब तक के रुझानों और नतीजों में शिवसेना के 2014 के चुनावों से बेहतर प्रदर्शन और बीजेपी की सीटों में गिरावट को देखते हुए शिवसेना की आदित्य को सीएम बनाने की मांग मजबूत हो सकती है। 

इन चुनावों में बीजेपी ने जहां 150 सीटों पर चुनाव लड़ा था तो वहीं शिवसेना ने 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2014 के चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ते हुए क्रमश: 122 और 63 सीटें जीती थीं और चुनाव बाद गठबंधन करते हुए सरकार बनाई थी।   

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र