लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभाः जितेंद्र अव्हाड होंगे विधायक दल नेता?, शरदचंद्र पवार ने किया नामित, रोहित पाटिल मुख्य सचेतक नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 21:40 IST

Maharashtra Assembly: राकांपा (एसपी) प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पहली बार निर्वाचित विधायक रोहित पाटिल को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता नामित किया। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधान परिषद के सदस्य मौजूद नहीं थे।राकांपा(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।

Maharashtra Assembly: शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)ने रविवार को पार्टी विधायक जितेंद्र अव्हाड को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता नामित किया। राकांपा (एसपी) प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पहली बार निर्वाचित विधायक रोहित पाटिल को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने जितेंद्र अव्हाड को विधायक दल का नेता नामित किया है, क्योंकि नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी बैठक में विधान परिषद के सदस्य मौजूद नहीं थे।’’

राकांपा (एसपी) ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 86 सीट पर लड़ा था लेकिन 10 सीट ही जीत पाई थी। इन दस विधायकों में से एक संदीप क्षीरसागर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। पूर्व मंत्री आव्हाड ठाणे जिले के मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में राकांपा(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।

टॅग्स :शरद पवारSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?