लाइव न्यूज़ :

Maharashtra assembly elections: सीट बंटवारे का फार्मूला हो गया तैयार! अजित पवार ने 'महायुति' को लेकर दिया बड़ा बयान, 2019 में जीती गई सीटों पर ही...

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 3, 2024 14:42 IST

Maharashtra assembly elections: राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने शुक्रवार, 2 अगस्त को महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अजित पवार ने कहा है कि महायुति में शामिल पार्टियां उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जो उन्होंने पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन सहयोगियों की एक समन्वय समिति का गठन किया गया है इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है पार्टियां उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जो उन्होंने पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में जीती थीं- अजित पवार

Maharashtra assembly elections: राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने शुक्रवार, 2 अगस्त को महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अजित पवार ने कहा है कि महायुति में शामिल पार्टियां उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जो उन्होंने पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में जीती थीं। अजीत पवार ने नासिक जिले के निफाड तालुका में संवाददाताओं से बातचीत में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि पार्टियां 2019 के विधानसभा चुनावों में जीती गई सीटों को बरकरार रखेंगी। अजित पवार ने ये भी कहा कि पार्टियां अब उम्मीदवारों पर फैसला कर सकती हैं।

अजित पवार ने कहा कि  सीटों को अंतिम रूप देने के लिए गठबंधन सहयोगियों की एक समन्वय समिति का गठन किया गया है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर उम्मीदवार सामने आने पर गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के आदान-प्रदान की संभावना पर चर्चा चल रही है। लेकिन इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

हिंदुत्व के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने की भाजपा की योजना के बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि पार्टियों की अपनी विचारधाराएं और एजेंडे हो सकते हैं, लेकिन गठबंधन विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देगा।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, एक दलीय सरकार होना असंभव है। इसलिए, हम विकास के मुद्दों पर एक साथ आएंगे। भले ही घटक दलों की अपनी प्राथमिकताएं और एजेंडे हों।

एक अहम घोषणा करते हुए अजित पवार ने कहा कि अगर पार्टी (महायुति का हिस्सा) सत्ता में आती है तो प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और किसानों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

हालांकि एनसीपी के वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल अजित पवार के नासिक दौरे का हिस्सा नहीं थे। भुजबल ने येओला में अपने निर्वाचन क्षेत्र की यात्रा करने का विकल्प चुना। इस बात की भी खूब चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान भुजबल की अनुपस्थिति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा नामांकन से वंचित कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। राकांपा के शीर्ष नेताओं ने नासिक सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं किया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारNCPएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला