लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: 16 अगस्त के बाद एमवीए में सीट बंटवारे पर बातचीत, पटोले बोले-जनता के बीच काम करने वाले को टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 18:45 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी 16 अगस्त के बाद सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस एक सर्वेक्षण करा रही है। हाल ही में एक प्रारंभिक बैठक की।शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में उनकी जीत की संभावना एक अहम मानदंड हो सकता है और इसके लिए पार्टी एक सर्वेक्षण करा रही है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार विभिन्न जातियों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नांदेड़ में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी 16 अगस्त के बाद सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो जनता के बीच (अपने काम के लिए) जाने जाते हैं और जिनके नाम लोगों द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं। पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।’’

पटोले ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी दलों- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (शरद पवार) और कांग्रेस के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में एक प्रारंभिक बैठक की।’’

पटोले ने चुनावों में एमवीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे संबंधी एक प्रश्न का उत्तर नहीं दिया उल्टा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की चुनौती दी। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारकांग्रेसBJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशरद पवारउद्धव ठाकरेनाना पटोले
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र