लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को बताया दुखद, योगी सरकार से की मदद की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 10:50 IST

Mahakumbh 2025: हताहतों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

Mahakumbh 2025:  महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में लाखों भक्त संगम पहुंचे जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।   हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद बताया। अखिलेश यादव ने पोस्ट में सरकार से अपील की है। 

हमारी सरकार से अपील है कि: - गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।- ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। - हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। - सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। 

श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने,भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल राहत उपाय उपलब्ध कराने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना की और उन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया तथा घटना की निंदा की। खड़गे ने एक्स पर लिखा, “महाकुंभ के दौरान तीर्थराज संगम के तट पर भगदड़ की खबर जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए, अत्यंत हृदय विदारक है।

बता दें कि यह भगदड़ बुधवार सुबह उस समय हुई जब मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

टॅग्स :महाकुंभ 2025प्रयागराजअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Bharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो