लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:32 IST

Open in App

भिण्ड(मप्र), छह अगस्त मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर पुलिस थानांतर्गत ग्राम परा में शुक्रवार को कुएं से जहरीली गैस निकलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

भिण्ड जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह हादसा आज दोपहर करीब 12:00 बजे उस वक्त हुआ, जब एक किसान परिवार के तीन सदस्य कुएं में लगे सिंचाई पंप की मोटर निकालने के लिए 30 फुट गहरे कुएं में उतरे थे।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले भूरे खान (30) कुएं के अंदर मोटर निकालने के लिए गया। जब वह वापस नहीं आया, तो उसके बाद उसी परिवार के बशारत खान (40) गए और उसके बाद उनके भी ना आने पर उस परिवार का तीसरा सदस्य हनीफ खान (42) गया।

खरपुसे ने कहा कि जब तीनों में से कोई भी वापस नहीं आया तो परिवार के अन्य लोगों एवं ग्रमीणों ने अटेर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर तीनों को बाहर निकाला एवं अस्पताल में भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन तीनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार कुएं में किसी जहरीली गैस के रिसाव से तीनों की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए