लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः कांग्रेस ने जारी किया चुनावी 'वचन पत्र', किसानों-बेघरों-बेरोजगारों पर फोकस

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 10, 2018 11:44 IST

Congress Madhya Pradesh Election manifesto: कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे वचन पत्र नाम दिया गया है।

Open in App

भोपाल, 10 नवंबरःकांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे वचन पत्र नाम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि हमारे वचन पत्र के मुताबिक बेघरों को ढाई लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों और बेरोजगारों पर भी फोकस किया गया है।

पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के बिजली के बिल में 50 प्रतिशत की कटौती करेंगे। पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाएंगे और प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशालाएं खोलेंगे।

कांग्रेस के 'वचन पत्र' की प्रमुख बातें

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में भ्रष्टाचार, माफिया राज खत्म करने का वादा किया है। इसके लिए जन आयोग का गठन किया जाएगा। बेरोजगारों को 10 हजार रुपये भत्ता दिए जाने का ऐलान किया गया है।

इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वकीलों और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी अधिनियन लाने का वादा किया गया है।

वचन पत्र जारी करने के कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Click here to Read the Congress manifesto

src="https://www.lokmatnews.in/documents/congress_manifesto_hindi.pdf" width="100%" height="800px"

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह