लाइव न्यूज़ :

12 सितंबर को तय होगा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का नाम, सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 10, 2019 05:11 IST

लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी का महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर पार्टी ने मध्य प्रदेश में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर से राज्य की राजनीति में दखल देना शुरू कर दिया है.

Open in App

 मध्य प्रदेशकांग्रेस पार्टी में घमासान जारी है. नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब यह मामला कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंच गया है. सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश के नए पार्टी अध्यक्ष का फैसला करने के लिए 12 सितंबर को बैठक बुलाई है.

अंतरिम अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली बुलाया है. तय हो चुका है नाम सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया गया है.

सोनिया गांधी चाहती हैं कि नए नाम की घोषणा करने से पहले कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपनी सहमति दे दें. 10 सितंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है, जिसमें वह प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपनी पसंद-नापसंद बताएंगे. यह मुलाकात उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच हुए विवाद के संदर्भ में है.

सिंधिया खुद भी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में हैं लेकिन दिग्विजय सिंह उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं. वहीं, कमलनाथ भी चाहते हैं कि उनकी जगह किसी आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए. क्या है मामला राज्य में सिंधिया और कमलनाथ के गुट आपस में उलझ गए हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी का महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर पार्टी ने मध्य प्रदेश में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर से राज्य की राजनीति में दखल देना शुरू कर दिया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए