लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: July 29, 2020 23:27 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री और भाजपा के कुछ नेता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज के अलावा मध्य प्रदेश में चार मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी मंत्री कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के अनुसार उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन तीसरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं पार्टी के एक अन्य नेता भी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

कोविड-19 का इलाज करवा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है।’’

शर्मा कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ उत्तरप्रदेश के लखनऊ गये थे। चौहान एवं भदौरिया भी वहां से आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और उनका इलाज चल रहा है।

इनके अलावा, मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनका भी उपचार चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के चार सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र