लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: महंगाई का तगड़ा झटका, नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2022 08:08 IST

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हैं। घरेलू एलपीजी के रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 100 रुपये से ज्यादा बढ़ाई गई हैं।घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पिछले महीने भी बढ़े थे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम।दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 2355.50 रुपये हो गए हैं।

LPG Cylinder Price: मई महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर कीमतों में इजाफा किया गया है। सरकारी ईंधन कंपनियों ने एक मई से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये से अधिक का इजाफा किया है। ये इजाफा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर किया गया है।

राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे आम लोग कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। घरेलू रसोई गैस के दाम आखिरी बार मार्च में 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।  हालांकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटलों के खान-पान के रेट सहित शादी कार्यक्रम आदि आयोजन के खर्चे पर असर पड़ सकता है।

पिछले महीने यानी एक अप्रैल को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की वृद्धि की गई थी। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलो का होता है। बहरहार, रेट बढ़ने के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए अब आपको 2355.50 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता में 2455 रुपये, मुंबई में 2307 रुपये अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे। पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2504.00 रुपये से बढ़कर 2608.00 रुपये हो गई है।

इस बीच पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, बताते चलें कि फिलहाल मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 949.50 रुपये है। दिल्ली में भी यही रेट है। कोलकाता में यह 976 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये है।

टॅग्स :LPG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र