वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 13:56 IST2026-05-02T13:54:03+5:302026-05-02T13:56:35+5:30

मिठाई की दुकान संचालक वरुण ने कहा कि शहर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और परिवहन खर्च जोड़ने के बाद इसकी लागत लगभग 3,450 रुपये तक पहुंच जाती है।

lpg Commercial cylinder price now rises Rs 3071 price hike Rs 993 two cylinders previously available same price impact not only customers but also tourists Shimla restaurant owners express displeasure | वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

file photo

Highlightsदुकानदारों ने कहा कि 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 3,071 रुपये हो गई है।पांच किलोग्राम सिलेंडर का दाम 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है, जो करीब 48 प्रतिशत की वृद्धि है।मिठाई की दुकान के संचालक तवेश ने कहा कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला में रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों के संचालकों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की आलोचना की और कहा है कि इससे महंगाई बढ़ेगी तथा खाद्य पदार्थों के दाम भी प्रभावित होंगे। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 3,071 रुपये हो गई है।

जबकि पांच किलोग्राम सिलेंडर का दाम 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है, जो करीब 48 प्रतिशत की वृद्धि है। मिठाई की दुकान संचालक वरुण ने कहा कि शहर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और परिवहन खर्च जोड़ने के बाद इसकी लागत लगभग 3,450 रुपये तक पहुंच जाती है।

उन्होंने कहा, “हम इसी कीमत में पहले दो सिलेंडर ले लेते थे। इसका असर सिर्फ ग्राहकों पर ही नहीं बल्कि पर्यटकों पर भी पड़ेगा क्योंकि कीमतों का बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर ही डाला जाएगा। इससे कारोबार पर भी असर पड़ेगा।” राम बाजार स्थित 85 साल पुरानी मिठाई की दुकान के संचालक तवेश ने कहा कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

सिलेंडर की आपूर्ति में भी समय लग रहा है, जिससे उनका लाभ कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने खाद्य पदार्थों के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण आगे स्थिति मुश्किल हो सकती है। होटल व्यवसायी और शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले व्यावसायिक सिलेंडर की कमी थी और अब पांच राज्यों में चुनाव के बाद इनकी दरें भी बढ़ा दी गई हैं।

Web Title: lpg Commercial cylinder price now rises Rs 3071 price hike Rs 993 two cylinders previously available same price impact not only customers but also tourists Shimla restaurant owners express displeasure

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे