लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2026 21:26 IST

Lokmat Maharashtrian of the year awards 2026: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजनीति (प्रभावशाली) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मंत्री प्रकाश अबितकर को पुरस्कार से सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और राज्य भर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026, आज आयोजित हुआ। सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है।

मुंबईः कोल्हापुर के लोकप्रिय नेता और सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर को प्रतिष्ठित 'लोकमत महाराष्ट्रीय ऑफ द ईयर 2026' समारोह में सम्मानित किया गया, जो सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। उन्हें राजनीति (प्रभावशाली) की विशेष श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और चर्चित कार्यक्रम, बहुप्रतीक्षित लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026, आज आयोजित हुआ। इस समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिग्गज अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और राज्य भर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजनीति (प्रभावशाली) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मंत्री प्रकाश अबितकर को पुरस्कार से सम्मानित किया।

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष इंटरव्यू प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान लिए। यह इस वर्ष के समारोह का खास आकर्षण रहा। समाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसी समारोह में वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है। इस समाराेह को लेकर काफी उत्सुकता है।

समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएं।

इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024विक्की कौशलआमिर खानदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबईलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं