लाइव न्यूज़ :

Lokmat Exclusive: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के रूप में सेवा जारी रख सकते हैं सत्यपाल मलिक!

By हरीश गुप्ता | Updated: October 12, 2019 09:15 IST

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मलिक को उप-राज्यपाल के रूप में नामित किया जाएगा। उन्हें राज्यपाल से उपराज्यपाल बनने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक प्रकाश मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच केंद्र शासित प्रदेशों में सेवानिवृत्त आईएएस या आईपीएस अधिकारी कार्यभार संभाल रहे हैं।उत्कृष्ट अधिकारी रह चुके प्रकाश मिश्रा सरकार की कसौटी पर खरे उतरते हैं क्यों लद्दाख को एक अनुभवी प्रशासक की जरूरत है। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, यह निर्णय लिया गया है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 31 अक्टूबर के बाद भी श्रीनगर में जमें रहेंगे जबकि लद्दाख के लिए नया उपराज्यपाल नियुक्त किया जाएगा।

जानकारी मिली है कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मलिक को उप-राज्यपाल के रूप में नामित किया जाएगा। उन्हें राज्यपाल से उपराज्यपाल बनने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।

अगर खबरों पर यकीन करें तो सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक प्रकाश मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल की दौड़ में सबसे आगे हैं। ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी मिश्रा की नवीन पटनायक सरकार से लड़ाई चल रही थी। जब उनको पुलिस महानिदेशक पद से हटाया गया तो नरेंद्र मोदी सरकार ने उनको केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव तैनात किया था। बाद में उनको सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया  गया था।

अपनी सेवानिृवत्ति के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री मोदी केंद्र शासित प्रदेशों में केवल नौकरशाहों और चोटी के पुलिस अधिकारियों को ही नियुक्त करना चाहते हैं।

पांच केंद्र शासित प्रदेशों में सेवानिवृत्त आईएएस या आईपीएस अधिकारी कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि दादर और नगर हवेली में प्रफुल्ल खोड़ा पटेल नियुक्त किए गए थे। वो गुजरात में गृह राज्यमंत्री थे।

उनको छोड़ दें तो किरण बेदी (पुडुचेरी), डीके जोशी (अंडमान निकोबार), फारुख खान (लक्षद्वीप), और अनिल बैजल (दिल्ली) नियमित सेवा से जुड़े हैं।

जहां तक चंडीगढ़ का सवाल है पंजाब का राज्यपाल होने के कारण वीपी सिंह बदनौर वहां के प्रशासक हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्कृष्ट अधिकारी रह चुके प्रकाश मिश्रा सरकार की कसौटी पर खरे उतरते हैं क्यों लद्दाख को एक अनुभवी प्रशासक की जरूरत है। 

उपराज्यपाल की नियुक्ति के संबंध में दो सप्ताह के भीरत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय अभी केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच आईएएस, आईपीएस कैडर को विभाजित करने में व्यस्त है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज