लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड, सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2024 13:15 IST

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ वैश्विक रिकॉर्ड बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया। Lok Sabha Elections 2024: G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।Lok Sabha Elections 2024: राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Lok Sabha Elections 2024: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सभी मतदाता को सलाम। हमने वोट डालकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया। चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ वैश्विक रिकॉर्ड बनाया।

दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान और सुरक्षा कर्मी शामिल रहे। निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ‘‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।’’ कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान प्रतिशत पिछले चार दशकों में सबसे अधिक है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक कार्य के कारण हम कम पुनर्मतदान सुनिश्चित करते हैं, हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए थे। यह उन आम चुनावों में से एक है जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी।

टॅग्स :चुनाव आयोगRajiv Kumarलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र