लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान, 5 सीटों पर उनकी पार्टी लड़ेगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2023 17:14 IST

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वे अगले चुनाव में हाजीपुर संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाजीपुर मेरा सीट है, हम वहीं से चुनाव लड़ेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति कुमार पारस ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगीउन्होंने यह भी कहा कि वे अगले चुनाव में हाजीपुर संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगेउन्होंने कहा कि हाजीपुर मेरी सीट है, हम वहीं से चुनाव लड़ेंगे

पटना: केन्द्रीय मंत्री व रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इसे लेकर अपनी मांग से भाजपा को अवगत कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अगले चुनाव में हाजीपुर संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाजीपुर मेरी सीट है, हम वहीं से चुनाव लड़ेंगे। 

पारस ने कहा कि 28 नवंबर को हाजीपुर के अक्षय वट राय स्टेडियम में रालोजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हाजीपुर में रैली करने का उद्देश्य रामविलास पासवान की आत्मा की शांति देना है। इस दौरान बिहार की नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक को नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर कहा अच्छी बात है। लेकिन बिहार में हर चीज में गड़बड़ी होती है चाहे वो नियुक्ति पत्र बांटना हो या जाति आधारित गणना हमारे पैतृक गांव में कोई नही आया, जबकि वहां से 3 सांसद है। पारस ने कथित आरोप लगाया कि सचिवालय में बैठ कर ये गणना की गई है। 

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में एनडीए में बिहार में ऐतिहासक प्रदर्शन होगा। 2024 के लोक सभा चुनाव में एनडीए को बिहार की 40 में से 40 सीट पर जीत मिलेगी। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पारस ने कहा कि पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी हैं। जी- 20 की अध्यक्षता, विश्वकर्मा योजना जैसे बेहतरीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए की ओर झुकाव को लेकर कहा समय बलवान है व्यक्ति नहीं।

उन्होंने इसे लेकर ज्यादा कुछ भी बोलने से इनकार दिया। पत्रकारों ने एक बार फिर उनसे चिराग पासवान से जुड़ा सवाल पूछा तो पहले तो वो गुस्से में दिखे उसके बाद सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चिराग पासवान से पहले पूछिए की उसके पास दल है या दलदल है। पहले वो खुद बताए कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेगा उसके बाद फिर कुछ बोले। 

वहीं, खुद के एनडीए में सीट मिलने से जुड़े सवालों को लेकर पारस ने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही भाजपा के साथ रही है और आज भी उनके साथ है बीच में कई लोग आए और चले भी गए, कुछ नए लोग अभी भी आ रहे हैं लेकिन उनकी गारंटी नहीं है कि वो कबतक साथ रहेंगे और कबतक नहीं। हमारी पार्टी साथ है और आगे भी रहेगी। इसलिए हम एक बात साफ कर देना चाहते हैं कि हम इस बार भी अपने सिटिंग सीट यानी की पांच सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :Pashupati Kumar Parasराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDAचिराग पासवानChirag Paswan
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र