लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के फायरब्रांड नेता तेजस्वी सूर्या पर लगा 'नफरती' भाषण देने का आरोप, दर्ज हुई आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 21, 2024 11:16 IST

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और दक्षिण बेंगलुरु से पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज हुई चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सूर्या के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने बेंगलुरु में हुए एक विवाद में धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी कीचुनाव आयोग को दी गई शिकायत के अनुसार सूर्या का बयान समाज में 'नफरत' फैलाने वाला है

बेगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और दक्षिण बेंगलुरु से पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज हुई है। सांसद सूर्या के खिलाफ यह शिकायत बेंगलुरु में मुस्लिमों की दैनिक प्रार्थना 'अज़ान' के समय तेज़ संगीत बजाने पर एक दुकानदार पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर सूर्या के कथित 'घृणास्पद भाषण' के संबंध में हुई है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार चुनाव आयोग में दी गई शिकायत के अनुसार सूर्या द्वारा सोशल मीडिया पर दिये बयान को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है और साथ में यह भी आरोप लगा है कि सूर्या ने अपने भाषण में धर्म विशेष के खिलाफ "तथ्यात्मक रूप से गलत और भड़काऊ" बाते कहीं, जो कि समुदाय विशेष के खिलाफ स्पष्टरूप से हिंसा का आह्वान था।

इस संबंध में चुनाव आयोग और कर्नाटक पुलिस के पास दायर शिकायत में भाजपा सांसद पर भ्रष्ट आचरण, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, सांप्रदायिक सद्भाव में व्यवधान और गैरकानूनी सभा का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कहा गया है, "इस तरह के बयान न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत और भड़काने वाले हैं बल्कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा का स्पष्ट आह्वान भी हैं। सूर्या ने अपने भाषण में मुस्लिम समाज को 'असामाजिक तत्व' कहा है और उनकी राय में 'जिहादियों' को राजनीतिक समर्थन मिलने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। राज्य में स्पष्ट रूप से हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा और उन्हें 'जिहादी' कहकर चुनाव से पहले सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित किया जा रहा हैं।''

सांसद सूर्या के खिलाफ की गई शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु के जिला चुनाव अधिकारी तुषार गिरिनाथ ने कहा कि मामले में पुलिस ने पहले ही  कुछ धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, मामले की जांच जारी है।

मालूम हो कि नगरथपेट में एक हिंदू दुकानदार पर कथित हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद बीते मंगलवार को भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

घटना के संबंध में दुकानदार मुकेश का आरोप है कि उसे धर्म विशेष के लोगों द्वारा 'हनुमान चालीसा' बजाने के लिए बुरी तरह से पीटा गया। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में केवल यह उल्लेख है कि तेज़ संगीत बजाने के कारण आरोपी व्यक्तियों ने पीड़ित को पीटा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी सूर्याBJPचुनाव आयोगबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र