लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा मोदी के नेतृत्व में पूरा बिहार जीतेगी, विपक्ष को लगेगा तगड़ा झटका", गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2024 14:07 IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी और चुनावी नतीजे विपक्ष के लिए चौंकाने वाले होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार में सभी सीटें जीतेगीउन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे निश्चित तौर पर विपक्ष के लिए चौंकाने वाले होंगेराजद पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव "नौटंकी के मास्टर" हैं

पटना: केंद्रीय मंत्री और बिहार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को सूबे में विपक्षी महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और निश्चिततौर पर मौजूदा लोकसभा चुनाव के नतीजे विपक्ष के लिए चौंकाने वाले होंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल के शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजद मुखिया लालू यादव "नौटंकी के मास्टर" हैं, उन्होंने राज्य के लोगों को धोखा दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा, "आज देश को मोदी की जरूरत है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में जीतेंगे। नौटंकी मास्टर लालू यादव ने लोगों को धोखा दिया है। विपक्ष जब लोकसभा चुनाव के नतीजे देखेगा तो चौंक जाएगा।“

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की वाराणसी की सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार पीएम मोदी ने वाराणसी के मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'तुष्टिकरण का गुलाम' बताया था और कहा था कि वह दलितों और पिछड़े वर्गों के आरक्षण को लूटने नहीं देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है, उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2047 के लिए 24/7 काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और एनडीए के पक्ष में भारी तूफान है।

मालूम हो कि बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीतकर राज्य में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती। राज्य में एक मजबूत ताकत रखने वाली राजद अपना खाता खोलने में भी विफल रही थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गिरिराज सिंहबिहार लोकसभा चुनाव २०२४BJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र