लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: हाजीपुर सीट पर रार जारी, चिराग पासवान और पशुपति पारस नहीं झुकेंगे, सीट शेयरिंग पर पेंच, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2024 15:19 IST

Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics News: विनोद तावड़े ने पशुपति पारस को फिर से भतीजे के साथ हो लेने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग के चाचा पशुपति पारस भी यह सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। विनोद तावड़े के प्रस्ताव पर पशुपति पारस ने अपनी मंशा भी साफ कर दी है।चिराग एनडीए में हैं, इसे लेकर उनका कोई विरोध नहीं है।

Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics News: लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार में एनडीए के बीच लगातार गहमागहमी बनी हुई है। भाजपा और जदयू दोनों की ओर से कहा जा रहा है कि सीटों पर किसी तरह का विवाद नहीं है, लेकिन इस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। वहीं हाजीपुर लोकसभा सीट भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गई है। चिराग पासवान अपने पिता की विरासत बताते हुए इस सीट पर लगातार दावा कर रहे हैं, रैलियां कर दम दिखा रहे हैं। वहीं, चिराग के चाचा पशुपति पारस भी यह सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। 

पशुपति पारस ने सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत में भी साफ कहा है कि वह हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच का संग्राम सुलझाने में भाजपा के पसीने छूट रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने राष्ट्रीय लोजपा के प्रमुख पशुपति कुमार पारस को प्रस्ताव दिया है कि दोनों चाचा-भतीजा की पार्टी एक हो जाएं।

हालांकि पारस ने इससे साफ तौर पर इनकार कर दिया है। दरअसल, सीट शेयरिंग को लेकर चल रही तमाम तरह की बातों के बीच पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पारस ने हाजीपुर सीट पर अपनी दावेदारी पेश की और कहा कि वे हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

जिसपर विनोद तावड़े ने पशुपति पारस को फिर से भतीजे के साथ हो लेने की सलाह दी और प्रस्ताव रखा कि चिराग और उनकी पार्टी फिर से एक साथ आ जाए। सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े के प्रस्ताव पर पशुपति पारस ने अपनी मंशा भी साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि चिराग एनडीए में हैं, इसे लेकर उनका कोई विरोध नहीं है।

पशुपति पारस ने स्पष्ट रूप से कर दिया है कि चिराग के साथ दल, दिल और परिवार अब नहीं मिल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों चाचा-भतीजा हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। दोनों चाचा-भतीजा हाजीपुर की सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस बीच विनोद तावड़े के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं से साथ बैठक हुई।

बैठक में बिहार में इस पार्टी को कितनी सीट दी जाए इसको लेकर चर्चा हुई। लगभग तीन घंटे तक दिल्ली में बैठक चली। वहीं बैठक खत्म होने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी के अंदर वार्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन के साथ कैसे चुनाव की पूरी प्रक्रिया हो इन सारे प्रोसेस को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्णय लेगी और जल्द ही ऐलान होगा।

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानबिहाररामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र