लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: केंद्र ने राज्यों से कहा-रमजान के दौरान सतर्क रहें, सुनिश्चित करें मस्जिदों में भीड़ इकट्ठी नहीं हो

By भाषा | Updated: April 21, 2020 20:26 IST

केंद्र सरकार ने राज्यों को कहा कि पवित्र इस्लामिक महीने रमजान के दौरान सतर्क रहें। रमजान गुरुवार से शुरू हो रहा है। सरकार ने निर्देश दिया है कि लगातार मुस्लिम नेताओं से अपील करें।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि मुस्लिम नेताओं से अपील करें कि वे अपने अनुयायियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहें। लॉकडाउन के दौरान किसी भी धार्मिक स्थल पर पूजा करना या इकट्ठा होना प्रतिबंधित है और हमें उम्मीद है कि हर कोई इस निर्देश का पालन करेगा।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पवित्र इस्लामिक महीने रमजान के दौरान सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि नमाज के लिए भीड़ इकट्ठी नहीं हो। रमजान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि मुस्लिम नेताओं से अपील करें कि वे अपने अनुयायियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहें। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान किसी भी धार्मिक स्थल पर पूजा करना या इकट्ठा होना प्रतिबंधित है और हमें उम्मीद है कि हर कोई इस निर्देश का पालन करेगा।’’ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि मुस्लिम नेताओं के संपर्क में रहें ताकि सुनिश्चित हो सके कि मस्जिदों में भीड़ इकट्ठी नहीं हो और लोग घरों के अंदर नमाज पढ़ें।

केंद्र सरकार को इस तरह की सूचनाएं मिली कि देश के कुछ हिस्से में ‘तराबी’ के लिए मस्जिदों में लोग इकट्ठा हो सकते हैं जिसके बाद उसने इस बारे में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को अवगत करा दिया है। ‘तराबी’ सामान्यत: शाम के समय मस्जिदों में आयोजित किया जाता है।

गृह मंत्रालय की तरफ से 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देश के मुताबिक सभी धार्मिक स्थल और पूजा स्थल लोगों के लिए बंद रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान धार्मिक एकत्रीकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों को यह भी कहा गया कि मस्जिद प्रबंधन समितियों और समुदाय के नेताओं से स्थानीय पुलिस के मार्फत संपर्क करें ताकि नमाज के लिए कोई भी मस्जिद नहीं जा सके।

कई मुस्लिम संगठनों और मौलवियों ने लोगों से अपील की है कि रमजान के दौरान घरों में नमाज पढ़ें लेकिन लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय में काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बारे में पता चलने के बाद अधिकारी सशंकित हैं।

निजामुद्दीन मरकज ने पिछले महीने एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम किया था और अधिकारियों ने बताया कि भारत के कुल कोविड-19 मामलों का 30 फीसदी मामला इससे जुड़ा हुआ है। रमजान के महीने में मुस्लिम सुबह से शाम तक उपवास करते हैं और इकट्ठा होकर नमाज पढ़ते हैं। शाम में इफ्तार का आयोजन भी किया जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालयअमित शाहकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं