लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन प्रभाव : संसदीय समिति ने कहा- ओटोमोबाइल उद्योग को प्रतिदिन 2,300 करोड़ रूपये का हुआ नुकसान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कोविड-19 महामारी और उसके कारण लागू लॉकडाउन के मद्देनजर आटोमोबाइल उद्योग को प्रतिदिन 2,300 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा और इस क्षेत्र में अनुमानित रूप से 3.45 लाख नौकरियों का नुकसान हुआ । संसद की एक समिति की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

वाणिज्य विभाग से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को मंगलवार को पेश की गई । इस समिति के अध्यक्ष तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सांसद केशव राव हैं ।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में देश में आटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिये कई उपाए सुझाए हैं जिसमें वर्तमान भूमि और श्रम कानूनों को सुव्यवस्थित करने की बात कही गई है ।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ समिति को आटो उद्योग संगठनों यह सूचित किया है कि सभी मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने कम मांग और वाहनों की बिक्री में कमी आने के कारण अपना उत्पादन 18-20 कम कर दिया है । इसके परिणामस्वरूप आटोमाबाइल क्षेत्र में रोजगार का परिदृश्य प्रभावित हुआ और इस क्षेत्र में अनुमानित रूप से 3.45 लाख नौकरियों का नुकसान हुआ ।’’

इसमें कहा गया है कि आटो क्षेत्र में मानवसंसाधन की भर्तियां रूक गई । इसके अलावा 286 आटो डीलरों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर गए ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पादन में कटौती का इस क्षेत्र में पुर्जो से जुड़े उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा ।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘ कोविड-19 महामारी और उसके कारण लागू लॉकडाउन के मद्देनजर आटोमोबाइल उद्योग को प्रतिदिन करीब 2,300 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह