लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2026: 'महाराष्ट्र अगले दो साल में यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़ा बनेगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2026 21:09 IST

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था को लेकर यह दावा किया कि अगले दो वर्षों में राज्य की इकॉनमी यूएई और सिंगापुर से की अर्थव्यवस्था से बड़ी बन जाएगी। 

Open in App

मुंबई: 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के बड़े समारोह में मंगलवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार किया। इस दौरान सीएम ने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था को लेकर यह दावा किया कि अगले दो वर्षों में राज्य की इकॉनमी यूएई और सिंगापुर से की अर्थव्यवस्था से बड़ी बन जाएगी। 

जब आमिर ख़ान ने सूबे की जनसंख्या को लेकर फडणवीस से सवाल किया कि इस धरती में हर सौ लोगों में एक महाराष्ट्रियन है तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, इस बोझ को आप कैसे उठाते हैं? उन्होंने कहा यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम अगर पीछे मुड़कर देखते हैं तो एक बहुत बड़ी विरासत हमारे साथ है, जिसे किसी एक व्यक्ति ने नहीं बनाया है। इसमें कई लोगों की मेहनत, समर्पण और बलिदान है। इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 

सीएम ने अपने जवाब में आगे कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि ये महाराष्ट्र बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम भारत की सबसे बड़ी सब-नेशनल इकॉनमी हैं और मैंने दो तीन दिन पहले बजट रखा, उस दिन भी मैंने बताया कि अगर महाराष्ट्र एक देश होता तो दुनिया की सबसे बड़ी 30वीं अर्थव्यवस्था होता और जिस गति से आज हम बढ़ रहे हैं उसमें कोई प्रतिरोध नहीं आया, तो अगले दो सालों में हम यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़े बनेंगे। ये महाराष्ट्र की ताकत है। हम देश की पहली सब-नेशनल ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनेंगे। 

लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026 के बारे में

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया गया। ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है। 

इस समारोह को लेकर काफी उत्सुकता है। समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएं। 

इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डआमिर खानदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला