लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:16 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पूर्वी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई जबकि पश्चिमी भाग में भी कई स्थानों पर बारिश हुई। विभाग के अनुसार राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़े। विभाग के मुताबिक खीरी, गोंडा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, सहारनपुर, कन्नौज, बहराइच, प्रयागराज, गाजीपुर, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती में बारिश हुई। राज्य में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया। विभाग ने मंगलवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है और चेतावनी दी है कि छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतHeavy Rainfall: उत्तराखंड के 9 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलें रहेंगी बन्द

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज