लाइव न्यूज़ :

बिहार में आला अधिकारियों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2023 17:10 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्य सचिव डेंगू से पीड़ित होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में नहीं जाते हैं क्योंकि उन्हें सरकारी अस्पताल पर विश्वास नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि बिहार सरकार ही बीमार है तो फिर बिहार में डेंगू क्यों नहीं होगा? सिन्हा ने नीतीश कुमार की सरकार को बताया भ्रष्टाचारियों की सरकारबोले - यह बीमारी के सिवाय बिहार को कुछ नहीं दे सकती है

पटना: बिहार में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ही बीमार है तो फिर बिहार में डेंगू क्यों नहीं होगा? उन्होंने बिहार सरकार के आला अधिकारियों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने को लेकर भी खिंचाई की।

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्य सचिव डेंगू से पीड़ित होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में नहीं जाते हैं क्योंकि उन्हें सरकारी अस्पताल पर विश्वास नहीं है। यहां के जिलाधिकारी भी डेंगू से पीड़ित थे तो प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज करवाए थे। हम लोग जब सरकार में थे तो स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक किया था। इस सरकार ने फिर से बिहार को बीमार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। यह बीमारी के सिवाय बिहार को कुछ नहीं दे सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यही कारण है कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल सकता है। यही कारण है कि जो भी अधिकारी अभी डेंगू से पीड़ित हुए हैं, वह सीधे प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज करवाते हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र