लाइव न्यूज़ :

लालू जी का पुत्र-प्रेम गहरा, बेटे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- राजद में आंतरिक लोकतंत्र की कमी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2026 19:21 IST

सम्राट चौधरी ने राजद के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी कटाक्ष किया जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय जनता दल में 'गुलामी' करने के लिए बैठे हैं, वे अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजद में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और जो लोग वहां टिके हुए हैं, वे केवल गुलामी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।राजद के भीतर मची अंदरूनी कलह और हालिया संगठनात्मक बदलावों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर 'वंशवाद' की राजनीति को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजद में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल लालू यादव के 'पुत्र-मोह' के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। राजद के कार्यकर्ताओं की तुलना 'गुलामों' से करते हुए पार्टी के भविष्य पर भी उन्होंने सवाल उठाए। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी का पुत्र-प्रेम इतना गहरा था कि उन्होंने अपने बेटे को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और जो लोग वहां टिके हुए हैं, वे केवल गुलामी कर रहे हैं। उनके अनुसार, पार्टी में योग्यता के बजाय पारिवारिक संबंधों को प्राथमिकता दी जाती है। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राष्ट्रीय जनता दल को हरा दिया और उन्हें महज 25 सीटों पर लाकर बैठा दिया।" सम्राट चौधरी ने इसे राजद के प्रति जनता के आक्रोश और अविश्वास का परिणाम बताया। राज्य की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस की कार्यक्षमता की तारीफ की।

उन्होंने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार पुलिस का डर अब केवल राज्य तक सीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बेंगलुरु में भी बिहार पुलिस की दबिश ऐसी है कि अपराधियों को 'ऑन एयर' जाकर मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश सरकार में कानून का राज है और अपराधियों में पुलिस का खौफ बना हुआ है।

सम्राट चौधरी ने राजद के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी कटाक्ष किया जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय जनता दल में 'गुलामी' करने के लिए बैठे हैं, वे अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं। उनके अनुसार, एक लोकतांत्रिक ढांचे में ऐसी कार्यसंस्कृति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

यह बयान राजद के भीतर मची अंदरूनी कलह और हालिया संगठनात्मक बदलावों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उप-मुख्यमंत्री का यह आक्रामक रुख आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बढ़ती तल्खी का संकेत दे रहा है।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?