लाइव न्यूज़ :

LAHAUL & SPITI-SUJANPUR Bypoll LIVE Updates: भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायक को झटका, उपचुनाव में बुरी तरह से हारे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 18:03 IST

LAHAUL & SPITI-SUJANPUR Election Result 2024 Bypoll LIVE Updates: सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दलबदलू राजिंदर राणा 2,440 मतों के अंतर से कैप्टन रणजीत सिंह से हार गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देLAHAUL & SPITI-SUJANPUR Election Result 2024 Bypoll LIVE Updates: सुजानपुर में रणजीत 29529 वोट मिले।LAHAUL & SPITI-SUJANPUR Election Result 2024 Bypoll LIVE Updates: भाजपा के राणा को 27089 वोट मिले। LAHAUL & SPITI-SUJANPUR Election Result 2024 Bypoll LIVE Updates: लाहौल स्पीति में अनुराधा राणा को 9414 वोट मिले हैं।

LAHAUL & SPITI-SUJANPUR Election Result 2024 Bypoll LIVE Updates: हिमाचल प्रदेशउपचुनाव में भाजाप में शामिल कांग्रेस विधायक को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने हिमाचल प्रदेश की लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव 1,960 मतों के अंतर से जीता। सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दलबदलू राजिंदर राणा 2,440 मतों के अंतर से कैप्टन रणजीत सिंह से हार गए हैं। सुजानपुर में रणजीत 29529 वोट मिले और भाजपा के राणा को 27089 वोट मिले। लाहौल स्पीति में अनुराधा राणा को 9414 वोट मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजिंदर राणा मंगलवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रंजीत सिंह से 2,440 मतों के अंतर से हार गए। निर्वाचन आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गई। कांग्रेस से बगावत करने वाले उम्मीदवार राणा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया था।

उपचुनाव में उन्हें 27,089 मत मिले, जबकि सेवानिवृत्त कैप्टन सिंह को 29,529 वोट मिले। सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में 2022 के चुनाव की पुनरावृत्ति हुई, जिसमें दो पुराने प्रतिद्वंद्वी राणा और सिंह एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे, हालांकि इस बार उन्होंने अपनी पार्टियां बदल ली थीं। राणा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए, जबकि राणा को सुजानपुर उपचुनाव के लिए भाजपा का टिकट दिए जाने के बाद सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। राणा ने 2022 में सिंह को 399 मतों के मामूली अंतर से हराया था। बाद में राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 77,742 मतदाता हैं। एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव एक जून को चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ हुए थे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए, वे हैं सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़।

बजट के दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद छह विधानसभा सीटें खाली हुई थीं। छह बागी विधायकों ने 29 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए और अब वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल