लाइव न्यूज़ :

Ladli Behna Yojana: जल्दी कीजिए!, 30 सितंबर तक करें अप्लाई, लाडकी बहिन योजना के लिए एक और मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2024 18:49 IST

Ladli Behna Yojana: योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी।46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अंदेशा है।तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे

Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत आवेदन के लिए समयसीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने यह जानकारी दी। शुरुआत में इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई तय की गई थी, लेकिन काफी संख्या में आवेदन मिलने के कारण इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। तटकरे ने कहा कि योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक प्रमुख योजना के तौर पर जून के अंत में बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी। इससे राज्य के राजकोष पर सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अंदेशा है।

इस योजना के तहत, 21-65 वर्ष की उन विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे जिन लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक होगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक- भारतीय जनता पार्टी , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना - नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र