लाइव न्यूज़ :

Kuno National Park Cheetah: बधाई हो?, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ‘वीरा’ ने 2 शावकों को जन्म दिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 4, 2025 16:01 IST

Kuno National Park Cheetah: सितंबर 2022 में केएनपी में शामिल होने के बाद से भारतीय धरती पर नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीकी चीतों के कई शावक पैदा हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKuno National Park Cheetah: चीतों की संख्या 26 हो गयी है, जिनमें 14 शावक शामिल हैं।Kuno National Park Cheetah: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। Kuno National Park Cheetah: केएनपी में मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया।

Kuno National Park Cheetah: मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में लाए गए अफ्रीकी चीतों में से ‘वीरा’ ने दो शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माइक्रो-ब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कुनो में खुशियां आ गई।  मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। इन शावकों के जन्म के साथ ही उद्यान में अब चीतों की संख्या 26 हो गयी है, जिनमें 14 शावक शामिल हैं।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में दो चीता शावक शामिल हुए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है।” उन्होंने चीता परियोजना में शामिल अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके (अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों से) अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश को ‘चीतों की भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चीतों की संख्या में वृद्धि के साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम चीतों के साथ-साथ सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरुद्धार के लिए हमेशा तत्पर हैं।” मध्य प्रदेश की धरती पर शावकों का स्वागत है। प्रदेशवासियों को शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई है।

टॅग्स :Madhya PradeshMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?