लाइव न्यूज़ :

Kunal Kamra-Eknath Shinde row: मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया?, उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 11:02 IST

Kunal Kamra-Eknath Shinde row: ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा ने कहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देKunal Kamra-Eknath Shinde row: कामरा को प्रारंभिक नोटिस जारी किया है। Kunal Kamra-Eknath Shinde row: खिलाफ मामले की जांच शुरू हो गई है।Kunal Kamra-Eknath Shinde row: अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Kunal Kamra-Eknath Shinde row: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि कामरा को उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण के सिलसिले में यहां खार पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘हमने कामरा को प्रारंभिक नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ मामले की जांच शुरू हो गई है।’’

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां ‘कॉमेडी शो’ रिकॉर्ड किया गया था।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है।

उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। ‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था। शिंदे द्वारा वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत किए जाने का जिक्र करते हुए कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत का संशोधित संस्करण गाया था।

टॅग्स :कुणाल कामराएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला