लाइव न्यूज़ :

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2022 16:19 IST

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय निवासी थे और लश्कर से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में ये संलिप्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी घटनाओ में थे शामिलदोनों आतंकवादी स्थानीय निवासी

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय बताए जा रहे हैं और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ से जुड़े हैं। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी अपराधों में शामिल थे।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय निवासी थे और लश्कर से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में ये संलिप्त थे। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, कुलगाम इलाके में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसमें पहले एक आतंकी को मार गिराया गया, उसके कुछ देर बाद दूसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया गया।  

इन दिनों घाटी में लगभग हर रोज ही सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में आतंकवादियों से मुठभेड़ हो रही है। बीते दिन भी यहां सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना समेत एक अन्य को मुठभेड़ में मार गिराया। 

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि एक आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई थी। जो पाकिस्तान का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी। अधिकारी के मुताबिक इलाके में अभी मुठभेड़ जारी है। सलीम पर्रे वर्ष 2016 में करीब 12 नागरिकों की मौतों के लिए जिम्मेदार माना जाता था।

टॅग्स :कुलगाम मुठभेड़Kashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतJammu-Kashmir: घाटी में आंतकियों को पकड़ने के लिए अब घने जंगलों और पहाड़ों में काल बनेगे जवान, DGP का दावा

भारतKashmir Protests: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उबाल, स्थिति को काबू करने के लिए कफ्यू जैसी पाबंदियां लागू

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज