लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लोगों के लिए अप्रैल 2021 तक उपलब्ध होना चाहिए: सीरम संस्थान के सीईओ

By भाषा | Updated: November 20, 2020 01:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 नवंबर टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड कोविड-19 का टीका अगले वर्ष फरवरी तक और आम लोगों के लिए अप्रैल तक उपलब्ध होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को जरूरी दो खुराक की कीमत अधिकतम एक हजार रूपए होगी लेकिन यह परीक्षण के अंतिम नतीजों और नियामक की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

पूनावाला ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (एचटीएलएस)2020 में कहा कि संभवतया 2024 तक हर भारतीय को टीका लग चुका होगा।

उन्होंने कहा,‘‘ भारत के हर व्यक्ति को टीका लगाने में दो या तीन साल लगेंगे,यह केवल आपूर्ति में कमी के कारण नहीं बल्कि इसलिए कि आपको बजट, टीका ,साजो सामान, बुनियादी ढाँचे की जरूरत है और फिर टीका लगवाने के लिए लोगों को राजी होना चाहिए और यह वे कारक हैं जो पूरी आबादी के 80-90 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण के लिए जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका