लाइव न्यूज़ :

Kiran-Shruti Choudhry join bjp: किरण और श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल, राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस को हरियाणा में झटका, विधानसभा चुनाव जल्द

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2024 11:37 IST

Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देKiran-Shruti Choudhry join bjp: देश को आगे ले जाने की नीतियों के कारण लोग पीएम को चुन रहे हैं।Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।Kiran-Shruti Choudhry join bjp: श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं।

Kiran-Shruti Choudhry join bjp: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (19 जून) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री सीएम मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा की लहर है। किरण चौधरी कांग्रेस में बड़े पदों पर रहीं और हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी। आपका और आपके परिवार का जो अनुभव है उससे भाजपा और मजबूत होगी।

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘निजी जागीर’ की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर माना जा रहा है।

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है, हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।

श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है।

किरण चौधरी ने कहा कि 40 साल से मैं कांग्रेस की बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया लेकिन कुछ सालों से मैं देखती आ रही हूं कि हरियाणा के अंदर ये पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई, जो चाहते नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े... उनके चलते बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने अलग-अलग त्यागपत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘‘निजी जागीर’’ के रूप में चलाया जा रहा है। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भिवानी जिले के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। किरण (69) ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई को ‘‘निजी जागीर’’ के रूप में चलाया जा रहा है।

टॅग्स :Haryana AssemblyCongressभूपेंद्र सिंहमनोहर लाल खट्टरBhupendra SinghManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र