लाइव न्यूज़ :

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी, उन्हें ही मिलेगी शराब, खंडवा के आबकारी अधिकारी का आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2021 15:44 IST

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 7,92,986 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे10,525 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।दूरदराज के क्षेत्रों से आंकड़े आने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा जिला आबकारी कार्यालय ने गुरुवार को घोषणा की कि शराब की दुकानों पर केवल उन लोगों को शराब बेची जाएगी, जिन्हें COVID वैक्सीन की दोनों खुराक मिली हैं। इस संबंध में जिला आबकारी कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश में आधी आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर तक सभी पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराकें देने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि बुधवार को प्रदेश में महा टीकाकरण अभियान-6 के तहत रात नौ बजे तक 16,83,512 पात्र लोगों को टीके की खुराक दी गई हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों से आंकड़े आने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।

मंत्री ने महा अभियान की समीक्षा के बाद कहा कि राज्य में कुल अनुमानित पात्र आबादी 5.59 करोड़ में से 2,75,43,593 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जबकि अब तक प्रदेश में 5,04,56,163 पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। चौधरी ने टीकाकरण अभियान में राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों, स्कूल, कॉलेज के छात्रों और सामाजिक और धार्मिक संगठनों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यदि अन्य निर्धारित महा अभियान में भी सहयोग जारी रहता है तो प्रदेश निश्चित तौर पर 25 दिसंबर तक सभी पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 50 प्रतिशत आबादी के दोनों टीके लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों और राज्य के स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी।

उन्होंने शेष लोगों से 25 दिसंबर तक टीका लगवाने और प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने का आग्रह किया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 7,92,986 मामले सामने आए हैं,वहीं 10,525 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र