लाइव न्यूज़ :

केरल और तमिलनाडु 2026 में चुनाव?, मिशन साउथ पर पीएम मोदी, करोड़ों की सौगात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 12:01 IST

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तमिलनाडु राजग के साथ है। मैं आज बाद में मदुरांतकम में आयोजित रैली में राजग नेताओं के साथ शामिल होऊंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘भ्रष्ट’’ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। पलानीस्वामी समेत राजग के नेता मदुरांतकम में विशाल चुनावी रैली में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री सुबह 10 बज कर करीब 25 मिनट पर यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे।

तिरुवनंतपुरमः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में विशाल रोड शो किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में rail connectivity और सशक्त हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा startup hub बनाने के लिए पहल हुई है। आज केरल से, पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत भी हो रही है। आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, लॉन्च किया गया है। इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा। 

NDA सरकार कनेक्टिविटी, Science & Innovation और Healthcare पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है। केरल में CSIR के Innovation hub का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को Science, Innovation और Healthcare का हब बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से पुथारिकंदम मैदान तक आयोजित किया गया था। 25,000 कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। गाड़ी के फुटबोर्ड पर खड़े होकर मोदी ने सड़क के दोनों ओर जमा हुए हजारों लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने यहां सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी और उद्यम केंद्र की आधारशिला रखी और ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ की शुरुआत की जो यूपीआई से जुड़ी ब्याज मुक्त परिक्रामी ऋण सुविधा (रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा) है। मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए।

साथ ही उन्होंने यहां श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला भी रखी और नए पूजप्पुरा मुख्य डाकखाने का उद्घाटन किया। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे थे और उन्होंने भगवा रंग की टोपी पहन रखी थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री का फूलों से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘विकसित केरल’ के नारे लिखे पोस्टर भी लहराए। रंग-बिरंगे परिधान पहने लोगों ने प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग पर ढोल की थाप पर स्थानीय नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के रोड शो के पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडे और मोदी की तस्वीर वाले बोर्ड लगाए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में ‘‘भ्रष्ट’’ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तमिलनाडु राजग के साथ है। मैं आज बाद में मदुरांतकम में आयोजित रैली में राजग नेताओं के साथ शामिल होऊंगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘तमिलनाडु ने तय कर लिया है कि भ्रष्ट द्रमुक सरकार को विदाई देने का समय आ गया है।’’ मोदी ने कहा कि राजग के शासन का रिकॉर्ड और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को लेकर उसकी प्रतिबद्धता राज्य की जनता के दिलों को छू रही है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी समेत राजग के नेता मदुरांतकम में विशाल चुनावी रैली में भाग लेंगे।

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJPकेरलTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी