लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: कुलगाम में 12 घंटों की मुठभेड़ के बाद भाग निकले आतंकी, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 4, 2024 14:31 IST

कश्मीर के कुलगाम में पिछले 12 घंटों से जिन दो से तीन आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी वे अंधेरे और कोहरे का लाभ उठा कर भाग निकलने में कामयाब हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के कुलगाम में पिछले 12 घंटों से चल रही मुठभेड़ को आतंकियों ने दिया गच्चा, हुए फरारपुंछ में संदिग्धों के बारे में मिली जानकारी पर सुरक्षा बल चला रहे हैं खोजी अभियानपुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें ने की इलाके की घेराबंदी, खंगाल रहे हैं पूरा इलाका

जम्मू: कश्मीर के कुलगाम में पिछले 12 घंटों से जिन दो से तीन आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी वे अंधेरे और कोहरे का लाभ उठा कर भाग निकलने में कामयाब हुए हैं। इस बीच एलओसी से सटे पुंछ के कई इलाकों में संदिग्धों के प्रति जानकारी मिलने के बाद छेड़ा गया तलाशी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हदीगाम गांव में कल शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में फंसे आतंकवादी भाग निकले हैं। सूत्रों ने बताया कि हदीगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक इनपुट के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच थोड़ी काफी देर के लिए गोलीबारी हुई और अंधेरे के कारण ऑपरेशन रात के लिए रोक दिया गया था।

सुरक्षाबलों को हादीगाम गांव आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। इसके बाद से ही एनकाउंटर जारी था। मुठभेड़ स्थल पर जम्मू कश्मीर पुलिस, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और सेना के जवान मौजूद रहे थे। सुरक्षाबलों ने इलाकों की घेराबंदी कर ली थी और किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह इलाके में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया और घेराबंदी का विस्तार किया, लेकिन छिपे हुए आतंकवादियों के साथ कोई ताजा संपर्क स्थापित नहीं हुआ है। सूत्रों ने कहा कि हो सकता है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे हों।

इस बीच एलओसी से सटे पुंछ जिले के वन क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया गया वह आज भी जारी रहा। जिला पुंछ के मेंढर के कचलबाड़ी और मंडी के अड़ाई के जंगली इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सर्च आप्रेशन चलाया गया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीरArmyकुलगाम मुठभेड़Kulgamkulgam Encounter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज