लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आतंकी हिंसा में तेजी, नहीं हटेंगी राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिटें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 5, 2023 12:22 IST

केंद्र सरकार ने कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर घाटी से राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिटों को हटाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर लिया बड़ा फैसला घाटी से राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिटों को हटाने की योजना को फिलहाल किया गया रद्दसीमा पार से आतंकियों के घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला

जम्मू: कश्मीर घाटी से चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिटों को हटाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कश्मीर से चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिटों को हटाने की योजना को टाल दिया गया है क्योंकि बीते कुछ महीनों में आतंकी हिंसा में तेजी आयी है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक सर्दियों से पहले एलओसी पर घुसपैठ की घटनाएं भी बढ़ी हैं और दो मामलों में पाक सेना द्वारा आतंकियों को कवर फायर देने के बाद सेना को घुसपैठ रोकने की खातिर किए जा रहे प्रबंधों में अतिरिक्त जवानों की जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों को कश्मीर से हटाने का फैसला टाल दिया गया है।

इससे पहले चीन सीमा पर लाल सेना की घुसपैठ के बाद वर्ष 2021 में कश्मीर के भीतर और एलओसी से राष्ट्रीय रायफल्स की कई बटालियनों को हटा कर लद्दाख सीमा पर भेजा जा चुका है। दरअसल सेना की चिंता एलओसी पार लांच पैडों पर आतंकियों के जमावड़े को लेकर भी है।

हालांकि इसके प्रति सिर्फ अपुष्ट समाचार ही हैं कि उस पार लांच पैडों पर कितने आतंकी इस ओर धकेलने के लिए पाक सेना द्वारा जमा किए गए हैं, पर रक्षा सूत्र इनकी संख्या 200 से 500 के बीच होने का दावा करते थे। अबकि अब यह खबरें भी बाहर आ रही हैं कि पिछले कुछ दिनों से एलओसी पार से विदेशी आतंकी अच्छी खासी संख्या में कथित तौर पर घुसने में कामयाब हुए हैं। इससे सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार ऐसे में कश्मीर खासकर जम्मू संभाग के राजौरी व पुंछ के जुड़वा जिलों में आतंकियों से निपटने को फोर्स की कमी से निपटने की खातिर जहां अतिरिक्त जवानों की मांग की जा रही है, वहीं राष्ट्रीय रायफल्स की उन बटालियनों को फिलहाल हटाकर चीन सीमा पर भेजने की योजनाओं को स्थगित कर दिया गया है, जो आतंकवाद विरोधी ग्रिड में खास भूमिका निभा रही हैं।

राष्ट्रीय रायफल्स की इन बटालियनों को अब न हटाने के पीछे का फैसला कोकरनाग की 7 दिनों तक चलने वाली जंग के कारण भी लेना पड़ा है, जिसमें पहली बार युद्ध जैसे हथियारों का इस्तेमाल सेना द्वारा 3 आतंकियों को मार गिराने के लिए किया गया था।

यही नहीं राजौरी व पुंछ के इलाकों में आतंकी हमलों और फिर उनसे होने वाली मुठभेड़ों के लंबे खिंचने के कारण सेना को राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों की ही जरूरत पड़ रही है, जो आतकंवाद से निपटने में सबसे अधिक सक्षम और अनुभवी माने जाते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Policeआतंकवादीआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो