लाइव न्यूज़ :

रमजान के महीने में कश्मीर में खजूर की जबर्दस्त मांग, 20 दिनों में 100 ट्रक खजूर की हो चुकी है खपत!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 13, 2023 12:46 IST

रमजान के महीने में कश्मीर में 20 दिनों में ही 100 ट्रक खजूर की खपत हो चुकी है। ऐसे ही तरबूज की मांग पिछले साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा है।

Open in App

जम्मू: इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में खजूर की मांग रोजेदारों में सबसे ज्यादा होती है। कश्मीर से भी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बात सामने आई है।  कश्मीरियों ने इस बार रमजान के पवित्र महीने में खजूर खाने में नया 'रिकार्ड' ही कायम किया है। पिछले 20 दिनों में कश्मीरियों ने 100 ट्रक खजूर खा ली है। हालांकि पिछले साल की तरह तरबूज की खपत पहले स्थान पर ही है।

दरअसल हर साल रमजान के पवित्र महीने में तरबूज की बिक्री आम तौर पर बढ़ जाती है। पत्रकारों से बात करते हुए ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर खान ने कहा कि रमजान के पिछले 20 दिनों में करीब 100 ट्रक खजूर कश्मीर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो खजूर खाए जा रहे हैं उनमें ज्यादातर अजवा हैं और ज्यादातर श्रीनगर लाए जाते हैं। फिर श्रीनगर से, विभिन्न जिलों के विभिन्न वितरकों को खजूर बेचे जा रहे हैं।

फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन कश्मीर के अध्यक्ष बशीर अहमद बशीर ने कहा कि तरबूज से लदे कम से कम 25 से 30 ट्रक हर दिन कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रत्येक ट्रक में लगभग 15 से 20 टन तरबूज होते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें आमतौर पर कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात सहित भारत के विभिन्न राज्यों से लाया जाता है। बशीर का कहना था कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा मांग और बढ़ेगी।

कश्मीरियों ने पिछले रमजान के दिनों में प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रक तरबूज खाए थे जिसकी कीमत 5 करोड़ के करीब थी। कश्मीर की फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रधान बशीर अहमद बशीर ने बताया कि हफ्ताभर पहले तरबूज की मांग प्रतिदिन 25 से 30 ट्रक की थी जो बढ़ कर अब 50 से 60 से अधिक ट्रकों की हो गई है।

एक ट्रक में 15 से 20 टन तरबूज आ रहे हैं। हालांकि सरकारी तौर पर तरबूज की किमत 30 रुपए प्रति किलो तय की गई है पर यह कश्मीर में 60 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर अब्दुल सलाम मीर कहते हैं कि शिकायत आने पर जुर्माना किया जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीररमजान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र