लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : कोविड-19 बिस्तर आवंटन सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने में नीलेकणी मदद को आए

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच मई सूचना प्रौद्योगिकी के दिग्गज नंदन एम नीलेकणी ने कोविड-19 मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर आवंटित करने के लिए तैयार सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए मदद का हाथ बढाया है। यह जानकारी बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को दी।

सूर्या और तीन भाजपा विधायकों ने मंगलवार को बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) पर कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर की बुकिंग में अनियमितता का आरोप लगाया था।

सांसद ने बताया कि उन्होंने इंफोसिस के गैर कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय विशिषट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के पूर्व अध्यक्ष नीलेकणी से आज सुबह बात की और बीबीएमपी के बिस्तर आवंटन सॉफ्टवेयर में सुधार के लिए अनुरोध किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ उनको बहुत-बहुत आभार जो तुंरत बेहतर प्रौद्योगिकी जानकार को इस काम में लगाया।’’

गौरतलब है कि सूर्या एवं विधायक सतीश रेड्डी, रवि सुब्रमण्या और उदय गरुडचर ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दक्षिण जोन के कोविड-19 वार रूम में कार्यरत कर्मचारी कुछ बिना लक्षण वाले मरीजों के नाम पर बिस्तर की बुकिंग कर अन्य मरीजों को बेच रहे हैं।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल कांत ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच केंद्रीय अपराध शाखा को दी गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल