लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः अमित शाह ने पेरियापटना का फीका रोड शो देख कैंसिल किया वरुणा का कार्यक्रम!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 12:19 IST

Karnataka Assembly Elections 2018: आज कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां। जानें 06  मई का पूरा कार्यक्रम।

Open in App

बेंगलुरु, 06 मईः कर्नाटक चुनाव में भगवा लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार रैलियां और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का पांच रोडशो करने का प्लान था। पीएम मोदी ने सभी रैलियों में शिरकत की लेकिन बीजेपी अध्यक्ष को पटनापेरिया और वरुणा सीट के लिए प्रचार के दौरान असहजता का सामना करना पड़ा। अमित शाह के पेरियापटना में लोगों का उत्साह नहीं दिखा और वरुणा सीट पर तो लोगों में नाराजगी की सूचना थी। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

अमित शाह ने वरुणा सीट पर चुनाव प्रचार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया और सीधे टी नरसीपुरा की ओर बढ़ गए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह फैसला आखिरी वक्त पर लिया क्योंकि कुछ नाराज कार्यकर्ता गुस्सा जाहिर करने का इंतजार कर रहे थे। वरुणा विधानसभा सीट पर बीजेपी अध्यक्ष ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे को टिकट देने से इनकार कर दिया था। रोड शो कैंसिल करने को लेकर पार्टी ने सफाई दी है कि अमित शाह का वरुणा का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया बल्कि उसकी जगह नरसीपुरा में आयोजित किया गया है। क्योंकि वरुणा सीट का काफी हिस्सा नरसीपुरा क्षेत्र में भी आता है।

जरूर पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः इन 11 दिग्गज नेताओं को किसी पार्टी की नहीं, पार्टी को इनकी जरूरत

कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम

11:30 AM- चित्रदुर्गा में जनसभा को संबोधित करेंगे01:30 PM- रायचुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।04:00 PM- जामखंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।06:00 PM- हुबली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक चुनावः अमित शाह के आज के कार्यक्रम

11:30 AM- बेलागवी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।12:30 PM- सौंदत्ती येल्लम्मा मंदिर जाएंगे।03:00 PM- बेलागवी दक्षिण में रोड शो करेंगे।04:00 PM- बेलागवी नॉर्थ में रोड शो करेंगे।06:00 PM- रामदुर्ग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के विवादित बोल- जो वोट डालने नहीं आते, उनके हाथ-पैर बांधकर BJP के पक्ष में वोट डलवाओ

कर्नाटक चुनाव में 5 मई का राउंड अपः मोदी की तीन रैलियों समेत आज कर्नाटक में क्या-क्या हुआ

PM मोदी की मुस्लिम फैन ने बनाई पार्टी, 224 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, सलमान खान के दोनों भाई करते हैं प्रचार

अमित शाह का खुलासाः कर्नाटक में बीजेपी की जीत पक्की, ये हैं तीन फैक्टर

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल