लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election Results 2024: प्रज्वल रेवन्ना 43738 मतों से हारे, सेक्स स्कैंडल केस से लगा उन्हें झटका

By आकाश चौरसिया | Updated: June 4, 2024 16:50 IST

Lok Sabha Election Results 2024: सेक्स स्कैंडल में फंसे मुख्य आरोपी और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना अपना चुनाव 43738 मतों से हार गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्स स्कैंडल में फंसे मुख्य आरोपी और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना हारेहालांकि, श्रेयस एम. पटेल को 670274 कुल मत मिले प्रज्वल के चाचा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मांड्या सीट से 284620 जीते

Lok Sabha Election Results 2024: सेक्स स्कैंडल में फंसे मुख्य आरोपी और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कांग्रेस के श्रेयस एम. पटेल ने 43738 वोटों ने हरा दिया है। हालांकि, श्रेयस एम. पटेल को 670274 कुल मत मिले हैं। दूसरी तरफ प्रज्वल के चाचा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मांड्या सीट से 284620 जीतने में कामयाब हुए। जबकि, उन्हें कुल 851881 वोट प्राप्त हुए हैं। 

हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पिछले दिनों यानी की 30 मई को कर्नाटक पहुंचे और उन्हें तुरंत पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि उनपर कई महिलाएं रेप का गंभीर आरोप लगाएं, जिसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी। इसके बाद उनके जर्मनी से भारत न लौटने पर उनके दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें तत्काल घर वापसी करने का आदेश दिया। 

जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के 33 वर्षीय पोते रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस घटना ने लोकसभा चुनाव से पहले हलचल मचा दी थी और उनके कथित कृत्यों के कई स्पष्ट वीडियो कर्नाटक में वायरल हो गए थे। हालांकि उन्होंने एनडीए का चुनाव टिकट बरकरार रखा, लेकिन मामले के तूल पकड़ने पर जद (एस) ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

मौजूदा सांसद को शुक्रवार (31 मई) तड़के एक विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर लिया, जर्मनी से उनकी उड़ान बेंगलुरु में उतरने के कुछ ही मिनट बाद रुक गई। वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर चला गया था। शहर की एक विशेष अदालत ने उसे 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटक लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

कारोबारमेटा इंडिया के अधिकारी ने मार्क जुकरबर्ग की भारत चुनाव संबंधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात