लाइव न्यूज़ :

2013 के पैटर्न पर सच हुए एग्जिट पोल के दावे तो कर्नाटक चुनाव में बढ़ेंगी सभी की मुश्किलें, देखें आंकड़े

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 13, 2018 15:39 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल के नतीजें आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 224 विधानसभा में  में से 222 सीटों पर करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई है। सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत 112 का है।

Open in App

नई दिल्ली/बेंगलुरू, 13 मई।कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 224 विधानसभा में  में से 222 सीटों पर करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई है। सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत 112 का है, लेकिन बीते दिन यानी शनिवार (12 मई) को आए एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

एक ओर जहां सुवर्णा और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और आजतक के एग्जिट पोल कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान लगा रहे हैं तो वहीं एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान लगाया है। जबकि जेडिएस सरकार बनाने के लिए अहम भूमिका में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: 12 में से 7 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को लीड, 5 में कांग्रेस सबसे बडी़ पार्टी, देखें पूरी लिस्ट

कर्नाटका चुनाव 2013 में हुए एग्जिट पोल के नतीजे पिछले यानी साल 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुए एग्जिट पोल के आंकड़ो को देखें तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे 120 से 150 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, वहीं एग्जिट पोल 2013 में बीजेपी को 51 से 59 सीटें, जबकि जनता दल सेक्‍युलर यानी जेडीएस को 35 से 37 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई गई थी। इसके अलावा केजेपी को 10 से 30 सीटें मिलने और अन्‍य निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा 10 से 12 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: एग्जिट पोल्स में बीजेपी आगे, देखिए इससे पहले 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स कितने सच साबित हुए थे

सटीकता और आंकड़ों के थोड़े करीब थे कर्नाटक एग्जिट पोल 2013 के नतीजे  एग्जिट पोल के बाद आए कर्नाटक चुनाव 2013 के नतीजों ने इसकी सटीकता और आंकड़ो को थोड़ा स्पष्ट कर दिया था। एग्जिट पोल 2013 में लगभग सभी सर्वे रिपोर्ट कांग्रेस के जीतने की बात कर चुकी थी और चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013 के नतीजों के दौरान कांग्रेस को 122 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं बीजेपी के खाते में 40 और इतनी ही सीटें जेडीएस को मिली थी। जबकि  केजेपी 6, बीएसआर कांग्रेस-4 और अन्य निर्दयलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर जीतने में सफल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Exit Poll Results: जेडीएस बनेगा कर्नाटक का किंगमेकर, बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

कुछ ऐसे हैं एग्जिट पोल 2018 के नतीजें

चैनलबीजेपीकांग्रेसजेडीएस+अन्य
इंडिया टुडे79-92106-11822-301-4
एबीपी-सी वोटर97-10987-9921-30 
जन की बात95-11473-8232-432-3
टाइम्स नाउ-वीएमआर80-9490-10131-392-9
एक्सिस-माई इंडिया85111260
न्यूज नेशन105-10971-7536-403-5
इंडिया टीवी8797353
रिपब्लिक टीवी95-11473-8232-432-3
दिग्विजय टीवी103-10776-8031-354-8
न्यूज एक्स सीएनएस102-11072-7835-393-5
टुडेज चाणक्य1207326अन्य 3
सवर्णा 79-92 106 - 118 22 -30 

अगर एग्जिट पोल 2018 की बात करें तो अब तक कुल 12 एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए हैं। इनमें से 7 एग्जिट पोल्स बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बता रहे हैं। वहीं 5 एग्जिट पोल्स कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान जता रहे हैं। हांलाकि दावा यह भी किया जा रहा है कि कोई पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर रही है। यहां त्रिशंकु नतीजों की बात की जा रही है जिसमें  जनता दल (सेकुलर) यानी जेडीए किंग मेकर का रोल अदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव 2018: इस एग्जिट पोल ने तोड़ा PM मोदी का दिल, राहुल गांधी की हुई बल्ले-बल्ले

हांलाकि एग्जिट पोल के ये नतीजे कितने सटीक है यह तो विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों के आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल यहां सिद्धारमैया के नेतृत्व में 122 विधायकों वाली कांग्रेस की सरकार है। जबकि बीजेपी के पास यहां 40 और जेडीएस के पास 40 विधायक हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एग्जिट पोल्सकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज