कर्नाटक: 12 में से 7 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को लीड, 5 में कांग्रेस सबसे बडी़ पार्टी, देखें पूरी लिस्ट
By पल्लवी कुमारी | Published: May 12, 2018 07:25 PM2018-05-12T19:25:19+5:302018-05-13T08:55:47+5:30
कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल्स में आसार त्रिशंकु विधान सभा के नजर आ रहे हैं। जेडीएस ने कह दिया है कि वो बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी।
नई दिल्ली, 12 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल्स में राज्य में त्रिशंकु विधान सभा बनने का आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को राज्य की 224 में से 222 सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होने के बाद आए किसी भी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस या बीजेपी को भारी बहुमत का दावा नहीं किया गया है। अब तक आए 12 एग्जिट पोल्स में से 7 में बीजेपी के और 5 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान जताया गया है। सभी एग्जिट पोल्स में एक बात साझा ये है कि सबसे बड़ा दल कोई भी हो उसे बहुमत के आसपास या उससे थोड़ी कम सीटों पर ही जीत मिलती दिख रही है। जनता दल (सेकुलर) को सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरे नंबर पर दिखाया जा रहा है।
जरूर पढ़ेंः- Exit Poll Results: जेडीएस बनेगा कर्नाटक का किंगमेकर, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
नीचे देखें विभिन्न किस एग्जिक्ट पोल्स के नतीजे-
चैनल | बीजेपी | कांग्रेस | जेडीएस+ | अन्य |
इंडिया टुडे | 79-92 | 106-118 | 22-30 | 1-4 |
एबीपी-सी वोटर | 97-109 | 87-99 | 21-30 | |
जन की बात | 95-114 | 73-82 | 32-43 | 2-3 |
टाइम्स नाउ-वीएमआर | 80-94 | 90-101 | 31-39 | 2-9 |
एक्सिस-माई इंडिया | 85 | 111 | 26 | 0 |
न्यूज नेशन | 105-109 | 71-75 | 36-40 | 3-5 |
इंडिया टीवी | 87 | 97 | 35 | 3 |
रिपब्लिक टीवी | 95-114 | 73-82 | 32-43 | 2-3 |
दिग्विजय टीवी | 103-107 | 76-80 | 31-35 | 4-8 |
न्यूज एक्स सीएनएस | 102-110 | 72-78 | 35-39 | 3-5 |
टुडेज चाणक्य | 120 | 73 | 26 | अन्य 3 |
सवर्णा | 79-92 | 106 - 118 | 22 -30 |
इससे पहले 23 अप्रैल को कई टीवी चैनलों ने ओपिनियन पोल्स में के आंकडे़ जारी किए थे और कर्नाटक में त्रिशंकु नतीजे आने का अनुमान जताया था। राज्य में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी। कांग्रेस ने मौजूदा सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। वहीं बीजेपी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषितक किया था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें