कर्नाटक चुनाव 2018: इस एग्जिट पोल ने तोड़ा PM मोदी का दिल, राहुल गांधी की हुई बल्ले-बल्ले
By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 12, 2018 08:06 PM2018-05-12T20:06:06+5:302018-05-12T20:43:23+5:30
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हो सका। स्पष्ट बहुमत के लिए 112 सीटों पर जीत जरूरी है।
नई दिल्ली/बेंगलुरू, 12 मई।कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हो सका। इस दौरान राज्य में करीब 70 फीसदी मतदान हुए हैं। मतदान के बाद आए सवर्णा के एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यहां एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
सवर्णा के एग्जिट पोल में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलते नजर आ रही है। सवर्णा एग्जिट पोल का अनुमान है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि सवर्णा ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 79-92 सीटें दी है वहीं जेडिएस को 22 से 30 सीटें मिलती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव 2018: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मोदी लहर, इतनी सीटों पर बीजेपी खिलाएगी कमल
222 सीटों पर हुए मतदान के बाद यहां सरकार बनाने के लिए सपष्ट बहुमत 112 सीटों का है। इस लिहाज से देखें तो यहां कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (12 मई) को मतदान हुए हैं। इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक स्पेशलः ओपीनियन पोल छोड़िए, इस वजह से कर्नाटक हार सकती है BJP!
बता दें कि इससे पहले सी फोर के अंतिम ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया था। इस दौरान सी फोर ने कांग्रेस को सबसे बड़ी बताते हुए उसे 224 विधानसभा सीटों में से 126 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
सी फोर ने अपने ओपिनियन पोल में अनुमान लगाते हुए बताया कि इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी 224 में 70 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं वहीं जेडीएस यानी जनता दल सेक्युलर 27 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने यूं ही नहीं खेला है बादामी दांव, उन्हें याद है 29 साल पहले का वो दिन
गौरतलब है कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में आई थी जबकि बाकी 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर जीत हासिल की थी।