लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस संकटः नेतृत्व परिवर्तन मुद्दे जल्द खत्म करें खड़गे और राहुल, मंत्री जारकीहोली ने कहा- किस-किस को सीएम बनाएंगे, परमेश्वर और शिवकुमार में टक्कर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 16:59 IST

Karnataka Congress crisis: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। करीबी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार ने एक निजी होटल में जारकीहोली के साथ एक घंटे की बैठक की।जारकीहोली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी आलाकमान को फैसला लेना है।जारकीहोली ने कहा कि फिलहाल पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग संभाल रहे मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने का समय मांगेंगे। उनके अनुसार, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं और उन्होंने पहले दिन से ही यह बात सबको बता दी थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने सिद्धरमैया को मौका दिया। जारकीहोली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी आलाकमान को फैसला लेना है।

उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने भी कहा है कि आलाकमान को इस पर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। मंत्री ने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री ऐसा कहते हैं, तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए।” यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक इससे सहमत हैं, जारकीहोली ने कहा कि फिलहाल पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है। मंत्री ने कहा, “पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।

जब यह मुद्दा आएगा, तब हम चर्चा करेंगे, लेकिन अभी पार्टी में इस बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है।” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, जारकीहोली ने कहा कि वह समय मांगेंगे और खड़गे से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और उन्हें अपनी राय बताएंगे।

मंत्री ने कहा कि शिवकुमार कई लोगों से मिले थे - कुछ के साथ अपने आवास पर और कुछ से बाहर। उन्होंने कहा कि वह उनसे भी मिले थे। गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस दावे पर कि उन्हें भी मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि परमेश्वर पांच साल तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बेलगावी में कहा था कि इस तरह के दावे करने में कुछ भी गलत नहीं है। इसलिए, वह भी वरिष्ठ हैं, लेकिन आखिरकार फैसला कौन करेगा? यह दिल्ली में होता है। हम बस दावा कर सकते हैं।’’ सिद्धरमैया के संन्यास के बाद पार्टी में सेवाओं के बारे में, जारकीहोली ने कहा, “सक्रिय राजनीति से संन्यास के बाद भी हमें (कांग्रेस को) मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व, उनकी सेवा और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।”

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार ने एक निजी होटल में जारकीहोली के साथ एक घंटे की बैठक की।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarबेंगलुरुकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो