लाइव न्यूज़ :

क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं बोम्मई?, भावुक होकर बोले- 'कोई भी पद स्थाई नहीं है'

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2021 21:53 IST

उन्होंने कहा, ‘‘ इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। यह जीवन अपने आप में ही हमेशा के लिए नहीं है। हम नहीं जानते हैं कि हम ऐसी स्थिति में यहां कब तक रहेंगे, ये पद और रुतबा हमेशा के लिए नहीं है। मैं हर पल इस तथ्य से अवगत हूं।’’ 

Open in App

हावेरी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र शिग्गांव के लोगों को भावुक रूप से संबोधित करते हुए कहा है कि पद और रूतबा समेत इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। इस बयान से उनके पद से हटने की संभावना को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। यह जीवन अपने आप में ही हमेशा के लिए नहीं है। हम नहीं जानते हैं कि हम ऐसी स्थिति में यहां कब तक रहेंगे, ये पद और रुतबा हमेशा के लिए नहीं है। मैं हर पल इस तथ्य से अवगत हूं।’’ 

अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए बोम्मई ने कहा कि वह उनके लिए मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि बसवराज हैं। वह बेलगावी जिले के किट्टूर में 19 वीं सदी की किट्टूर रानी महारानी चेनम्मा की प्रतिमा का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

रानी चेनम्मा ने ब्रिटिशों के विरूद्ध लड़ाई लड़ी थी। बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि इस स्थान (शिग्गांव) के बाहर मैं अतीत में गृहमंत्री और सिंचाई मंत्री था, लेकिन जब मैं एक बार यहां आ गया तो मैं आप सभी के लिए बस बसवराज रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज, बतौर मुख्यमंत्री मैं कह रहा हूं कि जब मैं शिग्गांव आ गया, तब भले ही बाहर मैं मुख्यमंत्री रहूं, लेकिन आपके बीच मैं वहीं बसवराज हूं, क्योंकि बसवराज नाम स्थायी है, पद स्थायी नहीं हैं। ’’ 

दरअसल कुछ वर्गों में ऐसी अटकलें हैं कि बोम्मई को पद से हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री कथित रूप से घुटने से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं और उनका विदेश में उपचार हो सकता है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दो बार भावुक होते हुए बोम्मई ने याद किया कि जब भी वह बसवराज के रूप में अपने निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं तो उन्हें कैसे स्नेह से रोट्टी (ज्वार की रोटी) एवं ‘नवाने’ (बाजरे का एक व्यंजन) खाने को परोसा जाता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास कहने को बड़ी चीजें नहीं हैं। यदि मैं आपकी आकांक्षाओं पर उतर पाया, तो मेरे लिए इतना ही काफी है। मेरा मानना है कि कोई भी सत्ता आपके प्यार और भरोसे से बड़ा नहीं है।’’ उन्होंने रूंधे गले से कहा, ‘‘मैं आपसे भावुक तरीके से बात नहीं करने का यथासंभव प्रयास करता हूं, लेकिन आप सभी को देखने के बाद मैं भावुकता में डूब गया। ’’ बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने बी एस येदियुरप्पा के पद छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला था।

टॅग्स :Basavaraj BommaiKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल