लाइव न्यूज़ :

Kanhaiya Kumar North East Delhi Lok Sabha Seat: शेहला राशिद ने कन्हैया कुमार को दी बधाई, कन्हैया की आई पहली प्रतिक्रिया, मनोज तिवारी के सामने मिला है लोकसभा का टिकट

By धीरज मिश्रा | Updated: April 15, 2024 10:50 IST

Kanhaiya Kumar North East Lok Sabha Seat: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला राशिद ने कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला राशिद ने कन्हैया कुमार को दी लोकसभा टिकट मिलने पर बधाईटिकट मिलने के बाद कन्हैया कुमार की आई पहली प्रतिक्रियामनोज तिवारी के सामने चुनावी मैदान में हैं कन्हैया कुमार

Kanhaiya Kumar North East Lok Sabha Seat: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला राशिद ने कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यह देखना अच्छा है कि  शिक्षित युवाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान मिल रहा है। यहां बताते चले कि कन्हैया कुमार पूर्व में जेएनयू छात्र संघ में अध्यक्ष रहे हैं और यहां से उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई की। कन्हैया साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लडे़ंगे।

उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के द्वारा रविवार देर रात तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। इस लिस्ट में कन्हैया कुमार का नाम शामिल था। कन्हैया इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कन्हैया ने बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, कन्हैया को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार अब दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने के बाद भी उनके सोशल मीडिया से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिल्ली की जनता और दिल्ली कांग्रेस कमिटि का धन्यवाद कहा है। कन्हैया का मुकाबला दो बार के जीते हुए बीजेपी सांसद और भोजपुरी के दिग्गज कलाकार मनोज तिवारी से होना है। 

मीडिया से क्या बोले कन्हैया कुमार

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों और राज्य कांग्रेस कमेटी के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह निर्णय एक संदेश देगा कि देश में हम लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा है उसे चुनाव जीतने के बाद धरातल पर उतारेंगे।

टॅग्स :दिल्लीकन्हैया कुमारशेहला राशिदJNU VC Jawaharlal Nehru Universityलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमनोज तिवारीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र