लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति ने कहा-बहू का स्वागत करने की प्रक्रिया के दौरान बेटी अपनी जान गंवा बैठी

By भाषा | Updated: October 15, 2019 18:55 IST

अदालत ने सुबाश्री की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये सी जयगोपाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। अन्नाद्रमुक के पूर्व पार्षद जयगोपाल के बेटे के विवाह की तैयारी में लगाया गया एक होर्डिंग सुबाश्री के ऊपर गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजब जयगोपाल ने दलील दी कि होर्डिंग लगाने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।कार्तिकेयर ने जानना चाहा कि यदि उन्होंने कोई गलती नहीं की तब वह इस घटना के बाद 12 दिनों तक क्यों फरार रहे।

मद्रास उच्च न्यायालय ने यहां एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत की घटना का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि एक बहू का स्वागत करने की प्रक्रिया के दौरान एक बेटी अपनी जान गंवा बैठी।

अदालत ने सुबाश्री की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये सी जयगोपाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। अन्नाद्रमुक के पूर्व पार्षद जयगोपाल के बेटे के विवाह की तैयारी में लगाया गया एक होर्डिंग सुबाश्री के ऊपर गिर गया था।

जब जयगोपाल ने दलील दी कि होर्डिंग लगाने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी तब न्यायमूर्ति सी वी कार्तिकेयर ने जानना चाहा कि यदि उन्होंने कोई गलती नहीं की तब वह इस घटना के बाद 12 दिनों तक क्यों फरार रहे।

सुबाश्री (23) की मौत के बाद दो सप्ताह तक फरार रहने के बाद जयगोपाल को 27 सितंबर को कृष्णागिरि जिले में गिरफ्तार किया गया था। सुब्राश्री की मौत के बाद जनाक्रोश फैल गया था। पुलिस ने जयगोपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया था।

सुबाश्री 12 सितंबर को दोपहिया वाहन से कहीं जा रही थी। उसी दौरान अचानक एक अवैध होर्डिंग उसके ऊपर गिर गया। सुबाश्री सड़क पर गिर गयी और एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जयगोपाल निचली अदालत से राहत नहीं मिलने पर जमानत की मांग करते हुए उच्च न्यायालय पहुंचे।

उन्होंने कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्यार और स्नेह के चलते उनके बेटे की शादी के लिए सड़क पर बैनर लगाये थे और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। मंगलवार को जब जयगोपाल और उनके एक रिश्तेदार की अर्जी सुनवाई के लिए सामने आयी तब न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने कहा कि बहू का स्वागत करने की प्रक्रिया में एक अन्य बेटी की जान चली गयी। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :हाई कोर्टतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया