लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट से ईडी को झटका, सेंथिल बालाजी के मामले में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इंकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 21, 2023 13:36 IST

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी के केस में मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिये आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को मिली बड़ी राहतसुप्रीम कोर्ट ने बालाजी के केस में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कियाईडी ने सुप्रीम कोर्ट में बालाजी को प्राइवेट अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन को दी थी चुनौती

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय को उस समय भारी झटका लगा, जब देश की सर्वोच्च अदालत ने मनी लांड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को हार्ट ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किये जाने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

डीएमके की स्टालिन सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को ईडी ने पिछले हफ्ते मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें सीने में दर्द की तकलीफ के कारण एजेंसी ने उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां जांच में पता चला कि उनकी कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज है और उसका ऑपरेशन किया जाना बेहद जरूरी है।

बीते 13 जून को कथिततौर पर रिश्वत लेकर नौकरी देने के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गये मंत्री बालाजी पर साल 2011-2016 के बीच द्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री रहते हुए घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगा है।

बालाजी की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार ने एजेंसी की गिरफ्तारी के तरीके को अवैध बताते हुए मद्रास हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी और बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल कावेरी में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने बालाजी को फौरी राहत देते हुए कावेरी हास्पिटल में शिफ्ट करने की इजाजत दी थी।

कावेरी अस्पताल में शिफ्ट किये जाने के बाद बुधवार को अस्पताल ने बालाजी से संबंधित मेडिकल बुलेटिन जारी की, जिसमें कहा गया है कि आज सुबह में मंत्री के दिल की कोरोनरी आर्टरी बाइपास सर्जरी की गई है और अभी उनकी तबियत स्थिर है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टMadras High Courtप्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाMoney laundering case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र