लाइव न्यूज़ :

JK: केसर को यूरोपीय देशों में लोकप्रिय बनाने में जुटी है महक मीर, 70 फीसदी कश्मीरी महिलाओं के साथ काम कर देती है रोजगार का मौका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 28, 2023 15:00 IST

बता दें कि अपने दादा से प्रेरणा लेते हुए महक मीर कहती हैं कि यह मेरे दादा अब्दुल रशीद मीर हैं -जिन्हें कभी केसर किंग कहा जाता था -जिन्होंने बाजार में अच्छे संपर्क विकसित किए और व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर की महक मीर केसर को यूरोपीय देशों में लोकप्रिय कराने का काम कर रही है। वे यूके में अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है। महक 70 फीसदी महिलाओं के साथ मिलकर यह बिजनेस चला रही है।

जम्मू:  बढ़ती बेरोजगारी दर के बीच, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में महक मीर और उसका परिवार जैसे लोग केसर की खेती और निर्यात करके कई बेरोजगार लड़कियों की मदद करने के लिए नौकरी प्रदाता के रूप में स्थापित हो रहे हैं।

पारिवारिक व्यवसाय को महक कैसे दे रही है बढ़ावा

यूके से एमबीए और प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल, श्रीनगर की पूर्व छात्रा महक बताती हैं 30 साल की उम्र में, वह अपने पारिवारिक व्यवसाय, हर्ब हेवन का और विस्तार करने और अपने स्थानीय उत्पाद को विश्व बाजार के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

महक के बकौल, यह हमारी चौथी पीढ़ी का पारिवारिक व्यवसाय है। हमारी कंपनी नवप्रवर्तन में बहुत सक्रिय है। हमने बाजार में केसर युक्त शहद, केसर ड्राई फ्रूट शहद और इंस्टेंट कहवा पेश किया है। इसके अलावा, उन्होंने केसर पाउडर भी पेश किया है और उसका निर्यात भी शुरू कर दिया है, जो अपनी तरह का पहला मामला है। 

केसर पाउडर बेचने वाले पहले कश्मीरी व्यवसायी है महक

चूंकि केसर को अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाना कठिन और समय लेने वाला काम है, इसलिए इसे आसान बनाने के लिए कंपनी ने केसर पाउडर को एक नए उत्पाद के रूप में पेश किया है। वे बताती हैं कि हम केसर पाउडर बेचने वाले एकमात्र कश्मीरी व्यवसायी हैं।

महक के दादा को कहा जाता था केसर किंग

अपने दादा से प्रेरणा लेते हुए वह कहती हैं कि यह मेरे दादा अब्दुल रशीद मीर हैं -जिन्हें कभी केसर किंग कहा जाता था -जिन्होंने बाजार में अच्छे संपर्क विकसित किए और व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले गए। यूके से एमबीए और प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर की पूर्व छात्रा महक बताती हैं कि उनके परिवार का मुख्य ध्यान इस व्यवसाय के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है।

अधिकतर महिलाएं ही करती है महक के साथ काम

महक के अनुसार, हमारे कर्मचारियों में से 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। अभी के लिए, हमारे दो लक्ष्य हैं; पहला हमारे कश्मीरी केसर को यूरोपीय देशों में लोकप्रिय बनाना और दूसरा हमारी कंपनी में महिलाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना। वह आगे कहती हैं कि मैंने अपने कौशल को बढ़ाने के लिए एमबीए को चुना ताकि ये दो लक्ष्य मेरे भाइयों के साथ पूरे हो सकें। जिन्होंने पहले ही दुबई और कनाडा में हर्ब हेवन ब्रांड को लोकप्रिय बना दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरUKबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र