लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार का इस्तीफा, उप-राज्यपाल न बन पाने का था मलाल!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 30, 2019 18:22 IST

जानकारी के लिए बता दें कि कल से प्रशासन की बागडोर नए लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) जीसी मुर्मू संभालेंगे। राज्य के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी केंद्र ने नई पारी की शुरुआत करने के लिए गोवा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक दिन पहले राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन बताया जाता है कि उन्हें उप-राज्यपाल न बनाए जाने का मलाल था।

जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक दिन पहले राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल उनके इस्तीफे का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन बताया जाता है कि उन्हें उप-राज्यपाल न बनाए जाने का मलाल था क्योंकि जम्मू कश्मीर या लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक का उप-राज्यपाल बनाए की दौड़ में वे सबसे आगे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि कल से प्रशासन की बागडोर नए लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) जीसी मुर्मू संभालेंगे। राज्य के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी केंद्र ने नई पारी की शुरुआत करने के लिए गोवा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। जम्मू कश्मीर का दायित्व एलजी जीसी मुर्मू और लद्दाख की बागडोर एलजी आरके माथुर को सौंपने के बाद वह गोवा रवाना हो जाएंगे। ऐसे में उनके द्वारा नियुक्त किए गए अन्य सलाहकार केके शर्मा, खुर्शीद अहमद गनई, के सकंदन और फारूक खान भी अपने पदों से त्यागपत्र दे सकते हैं।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के विजय कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। जंगलों में आतंकरोधी अभियान चलाने में माहिर तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के आईपीएस विजय कुमार ने ही विरप्पन को ढेर किया था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार नियुक्त होने से पहले भी वह 1998-2001 के बीच घाटी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आईजी बीएसएफ के पद पर रहकर उन्होंने कश्मीर में कई आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा के बाद के विजय कुमार के नाम की चर्चा बतौर एलजी नियुक्त किए जाने की भी हो रही थी। सूत्रों का कहना है कि के विजय कुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले किसी से भी मुलाकात नहीं की। परंतु वह कल वीरवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए सुबह वापस आ जाएंगे इसके प्रति भी आशंका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०सत्यपाल मलिकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज