लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 13 साल पुराने मामले में लालू यादव पर 6000 रुपये का जुर्माना, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए

By विशाल कुमार | Updated: June 8, 2022 09:02 IST

लालू यादव पर साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का प्रचार करने के लिए हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर लैंड करवाने का आरोप था।

Open in App
ठळक मुद्देआदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 13 साल पुराने मामले में लगाया गया जुर्माना।2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर लैंड करवाने का आरोप था।चुनाव आयोग ने लालू के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना था।

रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर 13 साल पुराने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में झारखंड के एक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने 6000 रुपये का जुर्माना लगाया।

बता दें कि, लालू यादव पर साल 2009 के झारखंडविधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का प्रचार करने के लिए हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर लैंड करवाने का आरोप था।

चुनाव आयोग ने लालू के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना था और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था।

अदालत का फैसला आने के बाद लालू प्रसाद यादव के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीठ ने सभी बातों को सुना और दोनों पक्षों की याचिका को देखते हुए 6,000 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें बरी कर दिया और मामले को निष्पादित कर दिया।

लालू और उनके पायलट ने ये सफाई दी थी कि उनका हेलिकॉप्टर रास्ते से भटक गया था, जिस वजह से हेलीपैड में नहीं उतारा जा सका। हालांकि ने प्रशासन ने उनके इस तर्क को नहीं माना था और कहा था कि ऐसा सिर्फ भीड़ जुटाने के उद्देश्य से किया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडMP-MLA Courtआरजेडीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र